विभूतिपुर: विभूतिपुर में किसान भवन के सभागार में बिहार कृषि एप पर हुई विस्तृत चर्चा
ई किसान भवन विभूतिपुर के सभा कक्ष में शुक्रवार को बिहार कृषि एप पटना के नोडल पदाधिकारी प्रशांत पाठक के द्वारा कृषि विभाग विभूतिपुर के सभी किसान सलाहकार तकनीकी सहायक प्रखंड तकनीकी सहायक कृषि समन्वयक की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार कृषि एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी किसानों के मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया।