विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया घाट में पटना में प्रस्तावित कोईरी महा आक्रोश रैली को लेकर बैठक हुई
गांधी मैदान पटना में प्रस्तावित 23 फरवरी को कोईरी आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए सिंघिया घाट बस स्टैंड के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शोषित इंकलाब पार्टी के जिला महासचिव पप्पू कुमार सिंह एवं संचालन कुशवाहा विश्वास मंच के चंद्रशेखर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि उपस्थित हुए।