कैलारस: जगह-जगह पेयजल पाइप लाइन फूटने से कई वार्डों के रहवासी गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर
#जनसमस्या
कैलारस: नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह पेयजल पाइप लाइन फूटने से कई वार्डों के रहवासी गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। वार्ड क्रमांक 8, 10, 11, 13 और 15 के लोगों का आरोप है कि पिछले 10 से 15 दिनों से लगातार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। थाना परिसर, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा, जिला सहकारी बैंक के पास एमएस रोड सहित कई स्थानों पर प