कैलारस थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाह का स्थानांतरण अंबाह थाना के लिए हुआ है। वही स्थानांतरण होने के चलते 20 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विदाई समारोह का आयोजन थाना प्रांगण में हुआ। आयोजित विदाई समारोह में सैकड़ो की संख्या में लोगो का हुजूम उमड़ा। लोगो ने पुष्प माला स्मृति चिन्ह भेंट कर थाना प्रभारी वीरेश सिंह को घोड़ी पर बिठाकर विदा किया है।