कोंडागांव: कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में किया गया वन महोत्सव का आयोजन, विधायक लता उसेंडी हुई कार्यक्रम में शामिल
6 जुलाई को जिला मुख्यालय में कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नीम, जामुन, आम, साल, इमली, अमरूद आदि पौधे रोपे गए। वहीं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने इस दौरान यहां पौधा रोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है इसलिए वन संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है।