कोंडागांव: भारतीय जनता पार्टी ने कोंडागांव में मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, BJP कार्यालय व जिला अस्पताल में किया पौधारोपण
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय अटल सदन में विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति में आज 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई है। इस दौरान विधायक लता उसेंडी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय एवम जिला अस्पताल में पौधारोपण भी किया गया।