कोंडागांव: उमरगांव में खेत से काम कर घर लौटी पत्नी को पति ने वेदम पीटा, गंभीर हालत में घायल पत्नी पहुंची जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरगांव में बीती शाम पति पत्नी की बहस के बाद पति ने अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी वहीं आज 5 जुलाई को ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया है।पीड़ित महिला दिलेश्वरी बघेल 34 वर्ष ने बताया की कल शाम वह खेतों में काम कर घर लौटी थी, इसी बीच उनके पति संतुराम बघेल ने उनके साथ बेवजह मारपीट कर दी।