कोंडागांव: कोंडागांव सर्व आदिवासी समाज ने युवा प्रकोष्ठ का किया गठन, यतींद्र सलाम को किया गया युवा जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनित
सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बंगाराम सोरी के अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सर्व आदिवासी विश्राम भवन में 6 जुलाई को आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक आदिवासी समाज के युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। वही सर्वसम्मति से यतींद्र सलाम को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है साथ ही उपाध्यक्ष शिव नेताम को बनाया गया।