कोंडागांव: विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों को दी निर्माण कार्यों की सौगात, किया भूमि पूजन
विधायक लता उसेंडी द्वारा ग्राम पंचायत बेलोंडी में 6 लाख लागत की 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण एवम राकसबेड़ा प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष हेतु 5 लाख लागत की निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। पीड़ापाल बुडरा के ग्रामीणों की मांग पर चबूतरा निर्माण हेतु 2 लाख तथा माकड़ी भीमाबेड़ा में 5 लाख लागत की आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि पूजन किया गया।