कोंडागांव: कोंडागांव जिले के संवेदनशील क्षेत्र में बसे ग्राम ठोटीमड़ानार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
कोंडागांव जिला मुख्यालय से 31 किलोमीटर के दायरे में आने वाले और संवेदनशील क्षेत्र में बसे ग्राम पंचायत मुंगवाल के आश्रित ग्राम ठोटी मड़ानार के शास. उच्च प्राथमिक शाला एवं शास. प्राथमिक शाला संकुल केजंग क्षेत्र के ठोटी मड़ानार में नई शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु 5 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चो ने नेवता भोज भी किया