Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
nstvararia
अररिया के 12 गांवों में ₹12.89 करोड़ से बदलेंगे दिन, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के तहत 190 योजनाओं को हरी झंडी
Araria, Araria
| Sep 13, 2026
MORE NEWS
Araria, Araria | Sep 13, 2026
आखिर कब तक पत्रकार इस तरह की जिल्लत झेलता रहेगा? पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। वह दिन-रात मेहनत करके समाज की समस्याओं को सामने लाता है, आम लोगों की आवाज बनता है और व्यवस्था से जुड़े सवालों को उठाता है। लेकिन जब वही पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपमान या दुर्व्यवहार का सामना करता है, तो यह केवल एक पत्रकार का सवाल नहीं रह जाता, बल्कि पूरी पत्रकार बिरादरी के सम्मान का सवाल बन जाता है। सहरसा की घटना के संदर्भ में भी जरूरी है कि पूरे मामले को निष्पक्षता और संयम के साथ देखा जाए। किसी पर आरोप लगाना हमारा उद्देश्य नहीं है, लेकिन पत्रकार के सम्मान और अधिकारों की रक्षा होना बेहद जरूरी है। पत्रकार से सवालों पर असहमति हो सकती है, उसकी खबर पर आपत्ति हो सकती है, लेकिन उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। पत्रकार भी समाज का ही हिस्सा है और वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता के हित में काम करता है। जरूरत इस बात की है कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर समाज और जिम्मेदार संस्थाएं गंभीरता से सोचें। पत्रकार कमजोर नहीं, लोकतंत्र की आवाज है—उसकी आवाज को सम्मान मिलना चाहिए।
Araria, Araria | Sep 13, 2026
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती सहरसा : बनगांव थाना क्षेत्र के वासुदेवा स्कूल में मिड डे मील का खाना खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत होने के बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया गया था। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि भोजन में छिपकली गिरी हुई थी और बच्चों के खाना खाने से मना करने के बावजूद उन्हें खाना खिलाया गया। हालांकि, भोजन में छिपकली मिलने और जबरन खाना खिलाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Araria, Araria | Sep 13, 2026
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त | ARARIA अररिया। सूखा नशा के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार में आरएस थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हड़िया टोला एलएनपी 27 सेक्शन के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, अररिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अपाचे बाइक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछे बैठा युवक भी बाइक से कूदकर भागने लगा। मगर पहले से मुस्तैद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी में 103.21 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, दो मोबाइल और 13,500 रुपये नगद बरामद हुए। बाइक संख्या BR38M8838 भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अरशद और मो. अजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नशे के नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। कहते हैं नशे की राह चाहे जितनी लंबी हो, कानून की नजर से दूर नहीं होती। #Araria #ArariaNews #SmackSeized #DrugSmuggling #OperationPrahar #RSPolice #Forbesganj #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction #DrugFreeBihar #Smack #BreakingNews #NavBihar24 #LatestNews
Araria, Araria | Sep 13, 2026
"हम तुम्हारे बाप हैं" - डॉक्टर, पत्रकार से। बिहार में अस्पताल इलाज के लिए नहीं; डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी के लिए ज्यादा जाने जाते हैं! सहरसा में मिड डे मिल खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पत्रकार रिपोर्टिंग करने पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की। प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार को ऑपरेशन थियेटर में बंद कर पीटा। पहले बच्चों के मरने का इंतजाम करो, फिर कोई पत्रकार रिपोर्ट करे तो उसे पीटो। #Saharsa #BiharNews #SaharsaNews #JournalistAttack #JournalistSafety #JournalistHarassment #PrabhatKhabar #HospitalNews #HospitalViralVideo #BiharHealthSystem #BiharHospital #MidDayMeal #SchoolChildren #BreakingNews #BiharBreakingNews #Journalism #PressFreedom #MediaFreedom #HealthDepartment #BiharNewsUpdate #TejashwiYadav #RJD #BiharGovernment #PiExpressNews
Araria, Araria | Sep 13, 2026
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट, डॉक्टरों पर रंगदारी का आरोप! मॉडल सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पत्रकार ने अस्पताल में डॉक्टरों पर कथित रंगदारी चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर अस्पताल की व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। #Araria #SadarHospital #JournalistAttack #PrabhatKhabar #ModelSadarHospital #JournalistNews #BiharNews #ArariaNews #BreakingNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Sep 13, 2026
*आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल* #jokihatvidhyak #jokihatvidhan #mdmursidalam #arariajila #ArariaNews #jokihatnews #jokihataimim #spararia #pardeepsingh #jokihatkanews news network plus सभी घायलों का सदर अस्पताल अररिया में कराया गया इलाज जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भुना मजगामा पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से करीब चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से महलगांव थाना में आवेदन दिया गया है। पहले पक्ष से वार्ड संख्या-2 की वार्ड सदस्य बीबी नाजरीन और उनके पति तौसीफ आलम एवं उनके परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। तौसीफ आलम ने आरोप लगाया कि गांव के मसूद, पिता नईम, एक कागज लेकर आए और उस पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। बिना ग्रामीणों की बैठक के हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मारपीट में तौसीफ के हाथ में चोट आई है वही पत्नी बीबी नाजरीन का आरोप है कि में सुबह करीब 6:00 बजे बाहर से स्वच्छ कर लौट रही थी कुछ लोग जैसे मसूद, सऊद, गुड्डू, पिता नईम इत्यादि ने मेरे साथ मारपीट किया और मेरा वस्त्र को भी चीर फाड़ दिया वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष से मसूद समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने महलगांव थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर के प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन की कार्यशैली को लेकर भी शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की जाती है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।
Araria, Araria | Sep 13, 2026
*आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल* सभी घायलों का सदर अस्पताल अररिया में कराया गया इलाज जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भुना मजगामा पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से करीब चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से महलगांव थाना में आवेदन दिया गया है। पहले पक्ष से वार्ड संख्या-2 की वार्ड सदस्य बीबी नाजरीन और उनके पति तौसीफ आलम एवं उनके परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। तौसीफ आलम ने आरोप लगाया कि गांव के मसूद, पिता नईम, एक कागज लेकर आए और उस पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। बिना ग्रामीणों की बैठक के हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मारपीट में तौसीफ के हाथ में चोट आई है वही पत्नी बीबी नाजरीन का आरोप है कि में सुबह करीब 6:00 बजे बाहर से स्वच्छ कर लौट रही थी कुछ लोग जैसे मसूद, सऊद, गुड्डू, पिता नईम इत्यादि ने मेरे साथ मारपीट किया और मेरा वस्त्र को भी चीर फाड़ दिया वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष से मसूद समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने महलगांव थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर के प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन की कार्यशैली को लेकर भी शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की जाती है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। घायल चार लोगों का सदर अस्पताल अररिया में इलाज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही पत्रकार हयात दानिश इन सभी आरोपों की पुष्टि के लिए दूसरे पक्ष के घर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने बयान देने से इनकार कर दिया #newsnetworkplus #jokihatvidhan #jokihatnews #arariabihar #arariavidhan #AIMIM #mdgufranalam #mdmursidalam #spararia
Araria, Araria | Sep 13, 2026