*आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल*
सभी घायलों का सदर अस्पताल अररिया में कराया गया इलाज
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भुना मजगामा पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से करीब चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से महलगांव थाना में आवेदन दिया गया है।
पहले पक्ष से वार्ड संख्या-2 की वार्ड सदस्य बीबी नाजरीन और उनके पति तौसीफ आलम एवं उनके परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। तौसीफ आलम ने आरोप लगाया कि गांव के मसूद, पिता नईम, एक कागज लेकर आए और उस पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। बिना ग्रामीणों की बैठक के हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मारपीट में तौसीफ के हाथ में चोट आई है वही पत्नी बीबी नाजरीन का आरोप है कि में सुबह करीब 6:00 बजे बाहर से स्वच्छ कर लौट रही थी कुछ लोग जैसे मसूद, सऊद, गुड्डू, पिता नईम इत्यादि ने मेरे साथ मारपीट किया और मेरा वस्त्र को भी चीर फाड़ दिया
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष से मसूद समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने महलगांव थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर के प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन की कार्यशैली को लेकर भी शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की जाती है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।
महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। घायल चार लोगों का सदर अस्पताल अररिया में इलाज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही पत्रकार हयात दानिश इन सभी आरोपों की पुष्टि के लिए दूसरे पक्ष के घर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने बयान देने से इनकार कर दिया #newsnetworkplus #jokihatvidhan #jokihatnews #arariabihar #arariavidhan #AIMIM #mdgufranalam #mdmursidalam #spararia
Araria, Araria | Sep 13, 2026