प्रतापगढ़: देल्हूपुर के गाल्हनपुर विश्वनाथगंज में दबंग पड़ोसियों ने महिला की पिटाई की, शिकायत दर्ज
देल्हूपुर इलाके के गाल्हनपुर विश्वनाथगंज की रहने वाली ओमनी मिश्र ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की वह अपने घर के बाहर 31 अक्टूबर को बैठकर मोबाइल चला रही थी । तभी रंजिश के चलते पड़ोस के रहने वाले आधा दर्जन लोगों ने उन पर लाठी और डंडे लेकर धावा बोल दिया और जमकर मारा पीटा और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।