प्रतापगढ़: भदेवरा गांव में घर के पास खेत में शौच के लिए गई महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़ व अश्लीलता
भदेवरा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। शुक्रवार की सुबह 6:30 के आसपास वह अपने घर के बगल खेत में शौच के लिए गई थी। जहां पर पहले से खड़े एक युवक ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ बा अश्लीलता करने लगा। वहां से भाग करवा घर पहुंची और सारी आपबीती परिजनों को बताइए। उक्त युवक व उसके परिवार के लोग घर पे आकर धमकी दिए।