प्रतापगढ़: कठार गांव में पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने की पिटाई, 4 घायलों में 2 को आई गंभीर चोटें
कठार गांव निवासी हरकेश सिंह पुत्र मनीराम ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। गुरुवार की रात में दीपावली के पर्व पर घर के बच्चे पटाखा व फुलझड़ी जल रहे थे। पीड़ित का पुत्र अजय सिंह सड़क पर कुछ सामान लेने गया हुआ था। पुरानी रंजीत को लेकर पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने पीड़ित के बेटे को लाठी डंडे वाला लात गुस्से से मारपीट कर घायल कर दिया।