प्रतापगढ़: गौहानी गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मूर्ति की स्थापना की गई
गौहानी गांव के होमगार्ड के पद से रिटायर हीरालाल पटेल के पास अपनी कोई औलाद नहीं है। हीरालाल पटेल की पत्नी जड़ौती पटेल सरदार पटेल की मूर्ति अपने खेत में गुरुवार शाम 5 बजे एक कार्यक्रम के दौरान लगाकर सार्वजनिक निशुल्क लाइब्रेरी की शुरुआत की। साथ में गांव के गरीब असहाय महिलाओं को हीरालाल की तरफ से कंबल वितरण किया गया।