उधवा प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर मैदान में आगामी 1 मार्च 2026 को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। इसी कार्यक्रम की पूर्व तैयारी और जन-जागरण के उद्देश्य से रविवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे युवाओं के द्वारा एक भव्य बाइक रैली निकाली गई।