चंडी: अरौत गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से ₹32 हजार, लैपटॉप व लाखों के जेवरात चुराए
अरौत गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 32 हजार रुपये नगद , लैपटॉप समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर ले भागे। इस मामले में अरौत गांव निवासी अनील कुमार ने थाने में गांव के ही दो नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। पीड़ीत अनील कुमार ने बताया कि बीते पांच जून को मुंडन कराने के लिए झारखंड गए थे।