चंडी: माधोपुर बाजार के पास खड़े ट्रेलर में टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत व एक अन्य घायल
चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार के पास बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खड़ी बिजली पोल लदी टेलर गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक इसलामपुर थाना के सोहजना निवासी कौशलेंद्र कुमार के पुत्र मणिकांत कुमार की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक विक्की कुमार जख्मी हो गया।