चंडी: बिरनावां गांव में सार्थक ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चंडी प्रखंड के वीरनावा गांव में सार्थक ग्राम संगठन के द्वारा सोमवार की शाम चार बजे महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के विषय में जागरूकता के लिए एलईडी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्मों की प्रदर्शन किया गया।