चंडी: प्रखंड कार्यालय के सामने बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी
चंडी थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के सामने गुरुवार की शाम चार बजे बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर होते आसपास के लोग दौड़े और घायलों को रेफरल अस्पताल चंडी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्रथम उपचार के बाद स्थिति गंभीर बने रहने के कारण घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।