चेरिया बरियारपुर: मंझौल पंचायत 2 के वॉर्ड नंबर 3 की वॉर्ड सदस्या का असामायिक निधन से परिजनों में मचा कोहराम, मुखिया ने दी श्रद्धांजलि
चेरियाबरियारपुर प्रखंड के मंझौल पंचायत 2 के वार्ड नम्बर 3 की वार्ड सदस्या अमृति देवी का असामयिक निधन हो गया। सइस घटना की जानकारी पाकर वार्ड और पंचायत के लोगों में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार मृतक वार्ड सदस्या की पहचान मधुवन निवासी डोमन सदा की पत्नी के रूप में हुई। एकाएक हुई घटना के कारण लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही थी।