चेरिया बरियारपुर: महेंद्र सावित्री महाविद्यालय मंझौल के सभागार में बारहगामा सेवा समिति के आमसभा का हुआ आयोजन
रविवार को महेंद्र सावित्री महाविद्यालय मंझौल के सभागार में बारहगामा सेवा समिति के आमसभा का आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिक बाबू की अध्यक्षता में किया गया जबकि मंच संचालन सचिव अमरेश कुमार के द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्वी जोन के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद सिंह ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य अपने समाज के वंचित लोगों को मदद करना है।