अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंझौल दिनेश कुमार प्रधान ने 23 साल पुराने केस में हत्या के प्रयास के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। जानकारी के अनुसार चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 118/2001 में हत्या के प्रयास का आरोपी बदरी सिंह एवं विपिन सिंह को रिहा किया गया है।