चेरिया बरियारपुर: मंझौल पंचायत 2 निवासी शिक्षक सह पत्रकार की संदेहास्पद स्थिति में शव बहियार से पुलिस ने किया बरामद
मंझौल पंचायत 2 निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के 42 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ मनीष के शव को पुलिस ने बहियार से संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। गौरव उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा बखरी में शिक्षक सह दैनिक अखबार के पत्रकार भी थे। उनके निधन की खबर फैलते ही जिले के शिक्षक और पत्रकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई।