चेरिया बरियारपुर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई ने मंझौल में शहीद परिवार से मिलकर मनोबल बढ़ाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई एवं आरसीएस कॉलेज मंझौल छात्रसंघ इकाई के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंझौल में शहीद परिवार से मिलकर शौर्य दिवस के शुभ अवसर पर शहीद परिवार के सदस्य के मनोबल को बढ़ाने का काम किया।