द्वारका: द्वारका साउथ थाना के सेक्टर 1 पुलिस चौकी की टीम ने 1488 क्वार्टर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
द्वारका साउथ थाना के सेक्टर एक पुलिस चौकी की टीम ने शराब तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए 1488 क्वार्टर शराब का बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल कार को भी पुलिस टीम ने जप्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र मान के रूप में हुई है। यह दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव का रहने वाला है।