द्वारका: द्वारका क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर में दीपावली की देर रात हुए मर्डर के मामले में वांटेड क्रिमिनल को द्वारका क्राइम ब्रांच की टीम ने लगभग डेढ़ महीने दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंशु गुप्ता के रूप में हुई है। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिवाली की रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की यह वारदात 31 अक्टूबर की देर रात हुई थी।