द्वारका: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा से 2 स्नैचरों और उनके साथी रिसीवर को किया गिरफ्तार
द्वारका साउथ थाना की पुलिस टीम ने 1 इंटरस्टेट स्नैचरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए 2 स्नैचरों और उनके साथी रिसीवर को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विकास जैन उर्फ तोतला, सुमित कुमार और हेमंत कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस टीम ने 2 गोल्ड चेन और 1 बाइक को बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से 9 मामलों का खुलासा हुआ है।