द्वारका: द्वारका साउथ से 2544 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
द्वारका साउथ थाना की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 2544 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल एक कार को पुलिस ने जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर की पहचान बॉबी के रूप में हुई है, यह आजादपुर के बरौला गांव का रहने वाला है।