मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर सदर सीओ अमरदीप बलहोत्रा के खिलाफ पलामू युवा विकास मंच का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
पलामू युवा विकास मंच ने मंगलवार को दोपहर करीब 12बजे डीसी ऑफिस के सामने सदर अंचल के सीओ अमरदीप बलहोत्रा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मंच के सदस्यों ने सीओ पर घूसखोरी, भूमि और मुआवजा मामलों में हेरफेर तथा सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।मंच के नेताओं ने कहा कि सीओ ने एनएच परियोजना में करोड़ों रुपये की घूस लेकर गलत तरीके से एलपीसी निर्गत किया