पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में नवाडीह कजरात रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने लगभग 2,000 बोतल टनाका और छविली ब्रांड की देशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार दोपहर 3 बजे इसकी पुष्टि की।