जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए
आज दिनांक 19.06.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 41आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेन्द्र कुमार भारती की अध्यक्षता में एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार ने सुनवाई की।
अपर समाहर्ता महोदय के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन करके मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एडीएम pgro ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
62 views | East Champaran, Bihar | Jun 19, 2026