*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनाँक :- 19/06/2026
पी एम श्री विद्यालय समाज-राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में मददगार : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,एस एस ए
आज दिनांक 19 जून, 2026 को शिक्षा भवन अवस्थित सभाकक्ष, मोतिहारी में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण श्री प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में पी एम श्री विद्यालय योजना की समीक्षा सह उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एस एस ए ने कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पी एम श्री) योजना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है। ये विद्यालय केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि समग्र विकास, कौशल, मूल्यों और 21वीं सदी की दक्षताओं पर केंद्रित होंगे। पी एम श्री विद्यालय समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में मददगार बनेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि जिले में चयनित पी एम श्री विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल अवसंरचना और व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु नियमित प्रशिक्षण तथा समुदाय की सहभागिता पर विशेष बल दिया जाएगा।
उन्होंने सम्बन्धित सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण करें। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों को सक्रिय रूप से जोड़कर विद्यालय को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करें।
बैठक में जिला कार्यक्रम संभाग प्रभारी दिलीप कुमार , रमेश कुमार ,राजीव कुमार सिंह,कमलेश कुमार सिंह ,सभी चयनित पी एम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | East Champaran, Bihar | Jun 19, 2026