प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक-19.06.2026 को श्री शैलेन्द्र कुमार भारती, अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा प्रधानमंत्री अनु० जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अन्तर्गत डॉ० अम्बेडकर कल्याण छात्रावास सं0-01 एवं 02 चाँदमारी, मोतिहारी में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा छात्रावासी छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा एवं अवसरों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही पढ़ाई के महत्व एवं उपलब्धियों से अवगत किया गया। उक्त कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में श्री संतोष कुमार पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, डॉ० दुर्गेश मणि तिवारी, प्रोफेसर इन चार्ज, रा० डिग्री महाविद्यालय, तुरकौलिया, पूर्वी चम्पारण, रेयाज अहमद, जिला शिक्षा कार्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, श्री प्रमोद कुमार यादव, संस्थान प्रमुख, कॉनफिडेंस क्लासेस, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, श्री अक्षय कुमार, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, श्री अंकित राज, जिला नियोजन पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, मो० अरमान अली, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, श्री रत्नेश सिंह, डी०आर०सी०सी० प्रबंधक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा छात्रावासी छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर, छात्रवृति एवं फेलोशिप, प्रतियोगी परीक्षाओं और कोचिंग सहायता, व्यवसायिक शिक्षा और उभरते कैरियर सहायता, उद्यमिता के अवसर, Soft Skill, व्यक्तित्व विकास और डिजिटल साक्षरता हेतु मोटिवेट किया गया तथा अपने-अपने विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों से अवगत कराते हुए सर्वागिण विकास करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में श्री विकास कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, केसरिया के द्वारा मंच संचालन किया गया। मौके पर श्री जितेन्द्र कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, मोतिहारी, श्री आनंद मोहन बिहारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, कोटवा एवं छात्रावासी छात्र उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
9 views | East Champaran, Bihar | Jun 19, 2026