आज दिनांक 18-06-2026 को सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना का पूर्वी चम्पारण आगमन हुआ।उनके द्वारा जिला अंतर्गत जिला स्कूल मोतिहारी स्थित EVM वेयर हाऊस का निरीक्षण किया गया।
आयोग के निदेसानुसार मधुबन नगर पंचायत तथा पंचायत आम निर्वाचन 2026 मल्टी पोस्ट S-3 EVM से होना है। इस जिला में उक्त निर्वाचन हेतु कुल 3200 EVM प्राप्त हुआ है, जिसका भंडारण, जिला स्कूल मोतिहारी स्थित वेयर हाऊस में किया गया है। आयोग के निदेशानुसार मल्टी पोस्ट 5-3 EVM ST UAT/FLC का कार्य चल रहा है। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग बिहार, पटना के द्वारा चल रहे VAT/FLC कार्य को भी देखा गया।
निरीक्षण के दौरान Evm से संबंधित अभिलेखों / पंजीयों तथा आयोग के द्वारा निर्धारित SOP के अनुसार EVM रख-रखाव का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान श्री रामजनम पासवान, नोडल पदाधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री करुणानंद चूष पुरषोत्तम, वेयर हाऊस प्रभारी-सह-अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर श्री नागेन्द्र कुमार, श्री रमेश कुमार, जरी अभय कुमार सिन्हा, नाजिर, जिला पंचायत अर्यालय, श्री अनुराग कुमार -चंदन कुमार अर्यपालक सहायक एवं प्रधान सहायक, श्री चंदन जी अनिल कुमार अर्यपालक सहायक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | East Champaran, Bihar | Jun 18, 2026