बिलासपुर: गांव में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को भेजा जेल
गांव में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार रतनपुर पुलिस ने धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को भेजा जेल बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाँका में चाकू लहराकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने वाले रफीक मोहम्मद (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।