घाघरा: घाघरा पुस्तकालय स्थल पर दुकान शेड बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने बैठक की, पुस्तकालय भवन तोड़ने का विरोध
Ghaghra, Gumla | Mar 9, 2025 घाघरा में पुस्तकालय भवन के पास पुस्तकालय भवन तोड़कर जिला परिषद विभाग द्वारा दुकान शेड बनाये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया।बैठक की अध्यक्षता मुखिया योगेंद्र भगत ने किया गया। बैठक में ग्राम वासियों ने कहा कि उक्त जगह पर पुस्तकालय भवन सह सामुदायिक भवन बना था।जहां सामाजिक कार्य,विवाह कार्य,बच्चों के इनडोर खेल,पूजा पाठ होता था।