घाघरा: घाघरा जगन्नाथ मंदिर के पास जिला पुलिस बल की बस और टीवीएस हेवी ड्यूटी की टक्कर, हेवी ड्यूटी सवार घायल
Ghaghra, Gumla | Mar 9, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय चांदनी चौक स्थित जगरनाथ मंदिर के पास जिला पुलिस बल के बस एवं टीवीएस हेवी ड्यूटी सवार बुजुर्ग के सीधी टक्कर में टीवीएस हेवी ड्यूटी सवार रामसाय भगत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामसाय चैनपुर के किरतो गांव का रहने वाला है। घायल रामसायं भगत को ग्रामीणों के सहयोग से टेंपो में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचे।