घाघरा: घाघरा पुटो रोड पर जूता दुकान से अज्ञात चोरों ने अलबेस्टर तोड़कर सामान चुराया
Ghaghra, Gumla | Mar 8, 2025 घागरा प्रखंड मुख्यालय पुटो रोड संदीप जूता दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान का अल्बेस्टर तोड़कर लगभग 4हजार रुपए के जूते की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन के भांति वह शुक्रवार को शाम में दुकान बंद कर अपने घर चला गया।वहीं पुनः शनिवार को दुकान पहुंच दुकान का शटर खोला तो देखा की दुकान के समान बिखरे पड़े हैं।