बबेरू सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
बांदा। जनपद के थाना बबेरू क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू में बीती रात शराब के नशे में कुछ व्यक्तियों द्वारा सुरक्षा कर्मी एवं स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉफ के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
चिकित्सकों एवं स्टॉफ द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को थाना बबेरू में इसकी सूचना दी गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों ने मारपीट के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया। साथ ही बताया कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
#BandaPolice #BaberuPolice #UPPolice #BandaNews #बांदा #बबेरू #स्वास्थ्यकर्मी
Banda, Banda | Oct 31, 2026