शाहबाद: पेड़ाथा गांव में मौसेरे भाई के साथ मिलकर दबंग दामाद ने सास को पीटकर किया घायल, केस दर्ज
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़ाथा में दामाद द्वारा अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर मामूली विवाद में घर आई सास को पीटकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सास शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम बादशाह नगर की निवासी हैं।