शाहबाद: मीरा बस्ती के फैमिली हेल्थ केयर सेंटर के संचालक डॉक्टर तबरेज खान को गिरफ्तार कर मानव तस्करी के आरोप में भेजा गया जेल
मीरा बस्ती के अस्पताल संचालक डॉक्टर तबरेज द्वारा बच्चा बेचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने एक्शन लिया। डॉक्टर तबरेज सहित बच्चा पैदा करने वाली दाई और खरीददार के खिलाफ कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया। डॉक्टर तबरेज को गिरफ्तार कर मानव तस्करी में जेल भेजा गया है।