शाहबाद: मीरा बस्ती के डॉक्टर द्वारा हिंदू बच्चा मुस्लिम को बेचे जाने के प्रकरण को लेकर कल मुख्यमंत्री से मिलेंगे आत्मानंद गिरि
डॉक्टर तबरेज खान द्वारा एक हिंदू नवजात बच्चा मुस्लिम परिवार को बेचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप के साथ-साथ संत समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। मां कात्यानी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज कल लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर प्रकरण पर गंभीर कार्रवाई की मांग करेंगे!