शाहबाद: नगर पालिका कार्यालय पर एकत्रित होकर सफाई कर्मचारियों ने एक टाइम ड्यूटी करने का ऐलान किया, ईओ मुर्दाबाद के नारे लगाये
नगर पालिका परिषद के समस्त सफाई कर्मचारियों ने एक टाइम काम करने का ऐलान किया है। नगर पालिका कार्यालय पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए और अधिशासी अधिकारी मुर्दाबाद, सफाई निरीक्षक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भीषण गर्मी में शासन के निर्देश अनुसार एक टाइम ड्यूटी करने का ऐलान किया।