मुज़फ्फरनगर: तितावी क्षेत्र के मांडी में दर्दनाक घटना, किशोरी ने घर में लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव से दुखद खबर सामने आई है। एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई है, फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।