मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में ‘लव जिहाद’ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी की मां ने कहा- कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन
मुज़फ्फरनगर में कथित “लव जिहाद” को लेकर विवाद गहराया है। 14 फरवरी को एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू किशोरी से मिलने पहुंचा, जहां कुछ लोगों ने दोनों को पकड़कर पिटाई की। दो दिन बाद किशोरी युवक के साथ घर से चली गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। परिवार ने बयान दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।