मुज़फ्फरनगर: नगर पालिका में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, कमला नेहरू वाटिका के हरे-भरे पेड़ ठेकेदार ने काटे, डीएफओ की रिपोर्ट में कीमत
क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कमला नेहरू वाटिका में ठेकेदार ने दर्जनों हरे-भरे पेड़ काटे और अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। सफाई कंपनियाँ कर्मचारियों का PF नहीं दे रही हैं। विकास कार्यों में कमीशनखोरी का भी खुलासा हुआ। जिलाधिकारी ने तुरन्त संज्ञान लिया है।