मुज़फ्फरनगर: शाहपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर में तोड़फोड़, नशे में ग्राम प्रधान की वारदात CCTV में कैद, 3 गिरफ्तार
हरसौली गांव स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में बड़ा विवाद सामने आया है। पुजारी महाराज पुष्करनाथ ने ग्राम प्रधान तेजवीर सिंह पर नशे में मंदिर परिसर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट और भगवान शिव व कार्तिक की मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी