चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभुपुरा थाना पुलिस व डीएसटी ने मंगलवार को कार्रवाई कर 32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी धर्मराज मीना के नेतृत्व में टीम ने थाना सर्किल से आजाद खान, रसीद खान वसीम खान निवासी ऊंचा, निम्बाहेड़ा को पकड़ा।